बरियातु: थाना प्रभारी ने मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे को भरवाया, लोगों को आवागमन में होगी सुविधा, दिया साधुवाद
बारियातू थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने जनहित में पहल करते हुए चतरा-रांची मुख्य मार्ग के गोनिया पुल से बारियातू झारखंड ग्रामीण बैंक तक कई स्थानों पर सड़क में बने गड्ढों को भरवाया. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. बारिश के बाद गड्ढों में पानी जमा हो जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थीl