नशा मुक्ति, शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर लुपुंगडीह गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया करम सिंह मुंडरी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया करम सिंह मुंडरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए नशे की लत सबसे बड़ी बाधा है।