चास: दामूडीह के 20 गरीब परिवार PMAY-G से वंचित, उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र
Chas, Bokaro | Jun 24, 2026 बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड की दामूडीह पंचायत में तकनीकी खामियों के कारण 20 अत्यंत निर्धन परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभ से वंचित हैं। बुधवार समय साढ़े बारह बजे सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर मांझी ने बोकारो उपायुक्त से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।