धौलछीना: धौलछीना थाने में क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सौंपी तहरीर, गांव के युवक पर नाबालिग बहन को भगा ले जाने का लगाया आरोप
धौलछीना क्षेत्र में एक युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी युवक पर किशोरी के परिजनों को फोन कर धमकाने का भी आरोप लगा है। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार शाम करीब 06 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार धौलछीना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर सौंपी। बताया कि बीते रविवार को उनकी बहन अचानक लापता हो गई।