बरहेट: पाडेरबाथान में युवक से मारपीट का मामला थाने में दर्ज
गुरुवार के अपराह्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में गोपलाडीह गांव निवासी आनंद सह ने गांव के ही चार लोगों के द्वारा उसके साथ पाडेरबाथान में मारपीट करने तथा भागने पर पीछा करते हुए हाथीबथन पहुंचकर मारपीट करने का आरोप लगाया है इस मामले में आनंद साह ने बरहेट थाना में आवेदन दिया है । आवेदन की पुष्टि थाना प्रभारी ने की है।