सोलन : 75वें वन्यजीव सप्ताह पर मिनी मैराथन, 80 विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सोलन में 75वें वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसी कड़ी में बसाल से गुगाघाट तक 5 किलोमीटर की मिनी मैराथन करवाई गई, जिसमें सोलन के विभिन्न स्कूलों के करीब 80 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मिनी मैराथन का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य अरण्यपाल सोलन नरेंद्र प्रकाश भरोत ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।
#सोलन #वन्यजीवसप्ताह #WildlifeWeek2026 #मिनीमैराथन #वन्यजीवसंरक्षण #पर्यावरणसंरक्षण #प्राकृतिकसंसाधन #बसाल #गुगाघाट #HimachalNews #SolanNews #HimachalPradesh
Chamba, Chamba | Oct 3, 2026