धर्मशाला : परोर में राधा स्वामी सत्संग को लेकर पुलिस अलर्ट, 150 जवान तैनात; ट्रैफिक डायवर्ट और ड्रोन से निगरानी
परोर में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित राधा स्वामी सत्संग को लेकर कांगड़ा पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं। करीब दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के चलते 150 पुलिस जवान और तीन डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, जबकि ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।
#Parour #Kangra #RadhaSoamiSatsang #KangraPolice #TrafficPlan #HimachalNews #HimachalPradesh #Dharamshala #Palampur #BreakingNews
Chamba, Chamba | Oct 3, 2026