जहानाबाद: नगर थाना की पुलिस द्वारा छिनतई के आरोप में दो आरोपित को किया गया गिरफ्तार, आगे की प्रक्रिया है जारी
जहानाबाद नगर थाना की पुलिस ने अरवल मोड़ के समीप से स्थानीय लोगों के सहयोग से छिनतई के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान पटना जिले के मसौढ़ी थाना अंतर्गत केशोचक निवासी रोशन कुमार और विक्रम के दिनारा निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। यह गैंग जहानाबाद और अरवल जिले के बॉर्डर इलाकों में महिलाओं को अपना निशाना बनाता था।जहानाबाद नगर थाना