बंजरिया: गुरुवार को बंजरिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में मोहर्रम से पहले फ्लैग मार्च निकाला गया
थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में गुरुवार को बंजरिया पुलिस द्वारा मोहर्रम से पहले फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगो से शांति के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही प्रशासन द्वारा डीजे नही बजाने,बिना लाइसेंस जुलूस नही निकालने व तय रूट से ही जुलूस ले जाने वाले निर्देशो का पालन करने की अपील की गई। उल्लंघन करने पर कारवाई होगी।