सहारनपुर: सहारनपुर में ट्रक से ₹1.5 करोड़ का अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार, बाकी नेटवर्क की तलाश जारी
सहारनपुर में थाना बड़गांव पुलिस एवं ए एन टी एफ टीम की संयुक्त कार्यवाही में ने हिंडन नदी पुल के पास एक केंटर से 6 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात मयंक पाठक ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए गुरूवार दोपहर 2:00 बजे बताया।