जर्जर कॉलेज भवन को लेकर छात्रों का आंदोलन असरदार, एक महीने में काम शुरू कराने का आश्वासन
आर.एस. मोर कॉलेज, गोविंदपुर के जर्जर भवन को लेकर छात्रों का चार दिनों से चल रहा आंदोलन आखिरकार असर दिखाने लगा है। भवन की खराब स्थिति और सुरक्षा को लेकर छात्र लगातार आवाज उठा रहे थे। आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों के बीच पहुंचकर वार्ता करनी पड़ी।