नौतनवा: UP बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, महाराजगंज के 110 परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु चाक-चौबंद व्यवस्था
हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर शासन की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी व्यवस्था की गयी है । महाराजगंज में यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कुल 110 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गये हैं।