नौतनवा: अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए SP ने सीमावर्ती क्षेत्र समेत जनपद मे 15 चौक चौराहो को वाईफ़ाई युक्त CCTV कैमरे से किया लैश
भारत नेपाल सीमा से सटे महाराजगंज में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने और अपराधों पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों समेत जनपद में 15 चौक चौराहों को वाईफाई युक्त सीसीटीवी कैमरो से लैस किया गया है । CCTV कैमरे लगने के बाद आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर भागने वाले आरोपियों को ढूंढने में काफी मदद मिलेगी ।