नौतनवा: भारत नेपाल बॉर्डर के खनुआ और हरदीडाली के समीप दो अलग-अलग बीओपी से एक तस्कर व तस्करी का सामान बरामद
सशस्त्र सीमा बल 66 वी वाहिनी के दो अलग-अलग बीओपी खनुआ और हरदीडाली से मंगलवार देर रात तस्करी का चीनी , प्याज बरामद कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है। इस संबंध में असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी ने बताया कि दोनों बीओपी से बरामद सामान और एक तस्कर को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।