नौतनवा: ग्राम पंचायत महदेईया चौराहे पर ई-रिक्शा और बाईक की आमने-सामने जोरदार टक्कर मे तीन घायल
परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया चौराहे पर बाईक और ई-रिक्शा की आमने-सामने की जोरदार टक्कर मे बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे आस पास के लोगों की मदद से तीनों लोगों को सीएचसी रतनपुर भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल तीनों युवकों का प्राथमिक उपचार चल रहा है।