नौतनवा: मां बनैलिया मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन मंत्रोच्चार के हुआ पूजन
नौतनवा कस्बे में स्थित मां बनैलिया मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार सुबह से ही पूजन अधिवास एवं अनुष्ठान कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। अन्य अनुष्ठान कार्यक्रम गुरुवार 22 फरवरी को कलश यात्रा सुबह 8:30 बजे से नगर भ्रमण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।