गाज़ियाबाद: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लैपटॉप चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को रेलवे स्टेशन गाजियाबाद से जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लैपटॉप चोरी करने वाले एक अभियुक्त सादाब को रेलवे स्टेशन गाजियाबाद से जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी के तीन लैपटॉप बरामद किए गए है। सीओ जीआरपी सुदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सादाब एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो रेलवे स्टेशन पर अपने साथियों के साथ मिलकर यात्रियों के लैपटॉप चोरी करने का काम करता है।