गाज़ियाबाद: थाना विजयनगर पुलिस टीम ने 3 शातिर ई-रिक्शा चोर किए गिरफ्तार, कब्ज़े से 6 ई-रिक्शा व 165 अल्प्राजोलम की गोली बरामद
शुक्रवार को थाना विजयनगर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना के आधार पर 3 शातिर ई रिक्शा चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग के दौरान बिच्छल गेट गौशाला के पास से सलीम, आकाश और आसिम नाम के 3 शातिर ई रिक्शा चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 6 ई रिक्शा व 165 अल्प्राजोलम की गोलियां बरामद की गई हैं।