महोबा: पुलिस कार्यालय में एसपी शशांक सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Aug 4, 2026 एसपी शशांक सिंह ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय से गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। जनपद के सभी पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े। एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने आमजन को समयबद्ध न्याय दिलाने और संवेदनशील व जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया