जगदलपुर: जगदलपुर ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान सामग्रियों का वितरण, 218 मतदान केंद्रों पर 116422 मतदाता
जगदलपुर ब्लॉक में 17 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान सामग्रियों का वितरण किया गया।जगदलपुर ब्लॉक में 218 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल मतदाता 116422 है। मतदान का समय सुबह 6:45 से दोपहर 2:00 बजे तक होगी। इसके पश्चात मतदान केंद्र में मतगणना किया जाएगा।