जगदलपुर: लालबाग सनसिटी में पुलिस और स्थानीय निवासियों के बीच आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लालबाग सनसिटी में रविवार को रात 8 बजे पुलिस और स्थानीय निवासियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कोतवाली टीआई शिवानंद सिंह ने स्थानीय निवासियों से अपराध नियंत्रण में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया।जो इलाके की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मददगार साबित होंगे।