तेंदूखेड़ा: ग्राम पारना,करौंदी,सुरई बिजली बिल बकाया होने पर चार गांवों में कुर्की की कार्रवाई
तेन्दूखेड़ा बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए जबेरा विद्युत वितरण केंद्र ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार शाम 5 बजे ग्राम परना में ₹25,713, कोर्टा में ₹19,780, करोंदी में ₹15,219 और सुरई में ₹14,520 की बकाया राशि को लेकर कुर्की की कार्रवाई की गई।