पटना ग्रामीण: जदयू मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा-तेजस्वी यादव जवाब दें मुख्य आरोपी के साथ उनके क्या संबंध है
जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीट पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव और उनके नजदीकी लोगों पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि जब से उनके सहयोगी का नाम इस मामले में आया है उसके बाद से तेजस्वी यादव खामोश हो गया है आज उनके घर पर बैठक होने वाली है ,कम से कम बैठक में इस बात की जवाब दें और समीक्षा करें और बताएं ,की उनका क्या संबंध है.