कोरबा: कोरकोमा गांव में राशन वितरण में गड़बड़ी से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग की
Korba, Korba | Apr 6, 2026 जिले के ग्राम पंचायत कोरकोमा (जनपद पंचायत कोरबा, क्षेत्र भैसमा) में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर महीने 200 से 300 राशन कार्डधारियों को राशन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, फरवरी माह में करीब 400 से 500 हितग्राहियों को राशन नहीं मिला, जबकि मार्च में भी बड़ी संख