बारा: सावन के दूसरे सोमवार पर लालपुर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, भक्तों ने किया जलाभिषेक
Bara, Allahabad | Jul 29, 2024 पवित्र श्रावण मास के आज दूसरे सोमवार पर प्रयागराज के यमुनानगर लालापुर थाना क्षेत्र के मनकामेश्वर मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है,प्रयागराज के संगम तट से जल भरकर तथा स्थानीय लोगों द्वारा जलाभिषेक किया गया,दरअसल लालापुर स्थित मनकामेश्वर मंदिर का पौराणिक महत्व माना गया है,तथा सावन माह के दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।