बारा: जोखनई गांव में खेतों में घास चरने गई गाय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Bara, Allahabad | Jul 28, 2024 पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा क्षेत्र के जोखनई गांव में गाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, बताया गया कि गाय खेतों की तरफ घास चरने गई थी, हालांकि गाय के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है,जबकि गाय पालने वाले व्यक्ति ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है,कौंधियारा पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।