बारा: चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गौहानिया ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से 3 मोबाइल फोन किया गया बरामद
Bara, Allahabad | Jul 29, 2024 पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत,थाना प्रभारी घूरपुर केशव वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गौहनिया ओवरब्रिज के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है,पकड़े गए दोनों अभियुक्त निवासी बड़ागांव थाना सोहागी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।