आज़मगढ़: भैसौली गांव निवासी युवक को दबंगों ने मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, युवक का आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ जनपद के जिला अस्पताल पर शनिवार को गंभीर रूप से घायल एक युवक को भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है ।जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसौली गांव निवासी मोहन यादव ने बताया कि वह अपने गांव में ही एक हैंडपंप पर पानी पीने गया और मोबाइल वहीं भूल गया।गांव का ही निवासी राजा यादव मोबाइल लेकर चला गया जब उसे मांगने लगा।