आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोकसभा निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतुDMने अधिकारियों संग की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आगामी लोकसभा निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु अधिकारियों संग बैठक किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया । उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराना हमारा प्रथम दायित्व है ।