आज़मगढ़: गोपालपुर में छत पर झाड़ू लगा रही युवती संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से हुई जख्मी, जिला अस्पताल में भर्ती
महाराजगंज थाना के गोपालपुर में घर की छत पर 18 वर्षीया युवती शुक्रवार की शाम को झाड़ू लगा रही थी। युवती का नाम अंतिमा विश्वकर्मा पुत्री श्यामलाल है। युवती का संतुलन बिगड़ गया। वह पहली मंजिल से नीचे गिरकर कर गंभीररूप से घायल हो गई। बेहोशी हालत में परिजन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर होने पर युवती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।