आज़मगढ़: हाफिजपुर में बंटवारे के बाद अपने हिस्से की जमीन में मकान बनवा रहे अधेड़ को उसके भाई समेत अन्य ने मारपीट कर किया घायल
हाफिजपुर में अपने हिस्से की जमीन पर मकान बनवा रहे 55 वर्षीय रामचंद्र यादव को उसके ही भाई व भाई के साथी ने लाठी डंडे से बुरी तरीके से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद रामचंद्र यादव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामचंद्र यादव के अनुसार एसडीएम कोर्ट से बंटवारे के पास वह अपने हिस्से की जमीन पर मकान बनवा रहा था। इस दौरान विवाद किया गया।