आज़मगढ़: लौदह इमादपुर में ठेकमा रजवाहा के पास खेत में नवजात शिशु का मिला शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
मेंहनगर थाना के लौदह इमादपुर में मुसहर बस्ती ईमादपुर के बच्चो ने नवजात शिशु का शव एक दिन पूर्व शाम को देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। ठेकमा रजवाहा के दक्षिण की तरफ खेत में एक छोटे बच्चे की लाश पड़ी थी। आशंका जताई जा रही कि शव को कुत्ते रजवाहा की तरफ से लाए हैं। सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।