सुसनेर: 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर पंच देहरिया में एक दिवसीय मेले का किया जाएगा आयोजन, SDM ने किया निरीक्षण
महाशिवरात्रि पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कल 8 मार्च को नगर से 10 किमी दूर पहाड़ी पर स्थित पांडव कालीन अति प्राचीन पंच देहरिया महादेव मंदिर पर 1 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। व्यवस्थाओं को लेकर SDM मिलिंद ढोके ने गुरुवार की सुबह तहसीलदार विजय सेनानी, नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल व TI अनिल कुमार मालवीय के साथ निरीक्षण किया।