सुसनेर: मालीपुरा में हुआ संगीतमय खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन, कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुतियां
बीती देर रात्रि में श्रद्धालुओं के द्वारा खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन मालीपुरा की धर्मशाला में किया गया। यहां पर बाबा का आकर्षक दरबार सजाकर की ज्योत जलाई गई। श्रद्धालुओं ने मंगल कामनाओ के साथ आहुतियां देकर अर्जियां लगाई। स्थानीय कलाकार लखन भावसार, प्रदीप बजाज व सत्यनारायण सोनी के द्वारा भजनो की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरती की गई।