बिल्सी: घंघोसी में 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Bilsi, Budaun | Oct 22, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के घगोसी गांव में 70 साल के हेतराम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 20 अक्टूबर को उनकी मौत हुई थी, लेकिन परिजन तीन दिन बाद गुरुवार को गांव पहुंचे। परिजनों ने बिल्सी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।