कोंडागांव: अस्पताल वार्ड में घरेलू कार्य के लिए लाई गई एक नाबालिग स्कूली छात्रा की हुई संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत अस्पताल वार्ड में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक नाबालिक ग्रामीण स्कूल छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।8 मई को मृतिका के परिजनों से मिली जानकारी अनुसार अस्पताल वार्ड निवासी एक शिक्षक के निर्माणाधीन बिल्डिंग में सितली की दो नाबालिक छात्राओं को घरेलू कार्य के लिए लाया गया था। इसी बीच एक छात्रा की मौत हो गई है।