पंचकूला: शांतिपूर्ण किसान आंदोलन को सरकार बलपूर्वक क्यों कुचलना चाहती है, कालका में कहा आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने।
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने मंगलवार को कालका में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जिस तरीके से तानाशाह केंद्र और राज्य सरकार किसानों के साथ कार्रवाई कर रही है यह सरासर नाइंसाफी और तानाशाही है। उन्होंने कहा कि सरकार के तानाशाह रैवये की वजह से न केवल किसान बल्कि लाखों की संख्या में आमजन बेहद परेशान है।