अशोक नगर: बमनावर गांव में कुटीर पर कब्जे से परेशान पीड़ित का कलेक्ट्रेट में हंगामा, कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का भरोसा
अशोकनगर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को दोपहर 1 बजे उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब अपनी कुटीर पर अवैध कब्जे से परेशान एक पीड़ित न्याय की गुहार लेकर पहुंचा। ईसागढ़ तहसील के बमनावर निवासी श्यामा अहिरवार ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी कुटीर पर कब्जा कर लिया है, घर का सामान बाहर फेंक दिया और वहां भूसा भरकर रहने लगे हैं।