परिहार: परिहार प्रखंड में उड़ान परियोजना का अध्ययन, किशोरियों के सशक्तिकरण पर ज़ोर
परिहार प्रखंड के नरंगा दक्षिणी और नरंगा उत्तरी पंचायतों में उड़ान परियोजना के तहत किशोरियों के सशक्तिकरण एवं विकास को लेकर विशेष अध्ययन किया गया। इस दौरान किशोरियों, अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर शिक्षा, सशक्तिकरण और भविष्य की दिशा तय करने को लेकर सुझाव लिए गए।