परिहार प्रखंड के परिहार दक्षिणी पंचायत में नल-जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार सुबह सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुँची लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में बीडीओ मौके पर पहुँचे और समस्या समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।