पटना ग्रामीण: पटना में राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ना विशेष राज्य का दर्जा मिला और ना ही विशेष पैकेज
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शक्ति यादव ने कहा कि इस बजट से बिहार को निराशा मिली है और बिहार को इस बजट में छला गया है। मौके पर उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बजट में ना तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला और ना ही विशेष पैकेज।