पटना ग्रामीण: पटना में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- बिहार में मखाना बोर्ड से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा बजट में बिहार में मखाना बोर्ड खोलने की बात कही है इसे लेकर शनिवार दोपहर 2:00 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड बनने से बिहार में रोजगार का नया अवसर खुलेगा। मौके पर उन्होंने इस बजट को गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और नारी शक्ति का बजट बताया है।