पटना ग्रामीण: 5 मिनट देर से पहुंचने पर इंटर परीक्षा में प्रवेश नहीं मिला, गर्दनीबाग परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रा रोने लगीं
आज से इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन प्रथम पाली में बायोलॉजी और फिलॉसफी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। पटना में परीक्षा को लेकर 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। और यहां 9:00 बजे तक परीक्षार्थियों का प्रवेश करा लिया गया है। पटना के गर्दनीबाग़ कन्या उच्च विद्यालय में 5 मिनट लेट पहुंची तो छात्राओं को परीक्षा में एंट्री नहीं मिली तो रोने लगी।