उज्जैन: राजसी ठाठ-बाट से नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, 4 स्वरूपों में दिए प्रजा को दर्शन 🔱🐘
उज्जैन में राजाधिराज भगवान महाकाल की भव्य सवारी पूरे राजसी ठाठ-बाट के साथ निकाली गई। मान्यता के अनुसार अपनी प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल ने इस बार चार स्वरूपों में दर्शन दिए—पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मन महेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव और नंदी रथ पर उमा महेश। शाम 4 बजे मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस जवानों द्वारा 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिए जाने के बाद सवारी शुरू हुई। 8 किलोमीटर लंबे इस सफर में सवारी के आगे पुलिस बैंड, घुड़सवार और भजन मंडलियां चल रही थीं। परंपरागत मार्गों से होते हुए सवारी रामघाट पहुंची, जहां शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा मोबाइल एलईडी रथ और फेसबुक के माध्यम से सजीव दर्शन (लाइव प्रसारण) की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई थी।
#UjjainNews #MahakalSawari #BabaMahakal #ShravanSomwar #siti24ujjain