उज्जैन: महाकाल लोक के सफाईकर्मी पर चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस 🔪🚔
उज्जैन के श्री महाकाल लोक क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे सफाईकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 29 अगस्त की रात शक्ति पथ और धनुष द्वार के बीच साइड देने की मामूली बात पर बदमाशों ने सफाईकर्मी उमेश टेटवाल के साथ विवाद कर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के नेतृत्व में विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने इन आरोपियों का जुलूस भी निकाला।
#UjjainNews #MahakalLok #UjjainPolice #CrimeNews #siti24ujjain