उज्जैन पुलिस का सख्त एक्शन: चेकिंग में 15 शराबी वाहन चालक गिरफ्तार, रात्रि 11 बजे बंद कराई गईं दुकानें 🚔
उज्जैन में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का विशेष चेकिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत धारा 185 (मोटर व्हीकल एक्ट) के तहत कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 चालकों को पकड़कर उनके वाहन जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 7 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और 40 अन्य पर चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस की सख्ती के चलते शहर की सभी दुकानें रात 11 बजे तक बंद कराई जा रही हैं, जिससे युवा समय पर अपने घर पहुंच रहे हैं और इस सकारात्मक पहल के अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
#UjjainPolice #CrimeNews #TrafficPolice #UjjainUpdate #siti24ujjain