बाह: अभयपुरा चौराहे के पास दो बाइकों की टक्कर, ससुराल जा रहे पिता-पुत्री घायल
खेड़ा राठौर क्षेत्र स्थित अभयपुरा चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार औरैया निवासी अशोक और उनकी बेटी तनुष्का सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वे धौलपुर स्थित अपनी ससुराल में परिवार के एक सदस्य की मृत्यु पर शोक जताने जा रहे थे। शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस बुलवाकर दोनों घायलों को तुरंत बाह स्थि