इटावा: जसवंतनगर इलाके में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान न हो पाने के कारण रक्तदाता समूह ने किया अंतिम संस्कार
Etawah, Etawah | Sep 25, 2024 जसवंतनगर इलाके में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान न हो पाने के कारण आज पुलिस की मौजूदगी में रक्तदाता समूह ने अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया। बता दें कि अज्ञात व्यक्ति का शव 21 सितंबर को जसवंतनगर के धरबार रेलवे ट्रेक पर मिला था। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण रक्तदाता समूह ने अंतिम संस्कार किया।