इटावा: जिला अस्पताल में बेहोशी की हालत में मिले युवक को भर्ती कराया गया
Etawah, Etawah | Sep 25, 2024 जिला अस्पताल में युवक को बेहोशी की हालत भर्ती कराया गया है। मामले में बताया गया कि औरैया इलाके के धर्मराजपुर के रहने वाले आकाश जो कि दिल्ली के बल्लभगढ़ से औरैया डिपो बस द्वारा इटावा आ रहे थे तभी रास्ते मे अज्ञात द्वारा पानी पिलाया गया जिसके बाद युवक बेहोश हो गया बस परिचालक द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया मामले की जानकारी सम्बंधित थाने को दी गई है।