पट्टी कोतवाली क्षेत्र के भिवनी गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र लेकर आरोप लगाया है कि बीते 5 अगस्त को उसकी 22 वर्षीय बहन खाना पीना खाकर घर में सो रही थी। सुबह घर वाले उठे तो युवती घर से गायब थी। उसकी हर संभावित स्थान पर खोज की गई पर उसका कहीं पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान यह जानकारी हुई है कि एक युवक उसे बहला फुसलाकर कही भाग ले गया है।